Bokaro News : 40 सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मियों को दी गयी विदाई

Bokaro News : सीसीएल ढोरी और कथारा क्षेत्र के 40 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी.

सीसीएल ढोरी और कथारा क्षेत्र के 40 सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रबंधन की शनिवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. ढोरी के ऑफिसर्स क्लब में हुए समारोह में एक अधिकारी सहित 19 सेवानिवृत्त कर्मियों को जीएम रंजय कुमार सिन्हा सहित अधिकारियों व श्रमिक प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किये. जीएम सिन्हा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों से नये कामगारों को काफी कुछ सीखने को मिला है. यूनियन प्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्ति का पैसा सहेजने की सलाह दी. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में एएडीओसीएम परियोजना के मैनेजर सुभाष चंद्र सिन्हा, रामप्रवेश चौहान, मोहित, गुरुद राम, प्रमिला देवी, मोदी उरांव, वासुदेव दास, राजकुमार सिंह, बजेंद्र प्रसाद यादव, जमुना सिंह, पंचू मांझी, जुगल तुरी, रितु महतो, प्रताप, अरुण दिगार, शिव भरत नोनिया, भाया राम, बुधनी मंझीअन, हंस दवाज महतो शामिल हैं. मौके पर एएडीओसीएम परियोजना के पीओ राजीव कुमार सिंह, एसओपी माला कुमारी, एसओएक्स यूके पासवान, कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम, अभिषेक सिन्हा, सीताराम उइके, यूनियन प्रतिनिधि में जयनाथ मेहता, महेंद्र चौधरी, सूरज महतो, भीम महतो, कुंज बिहारी प्रसाद आदि मौजूद थे.

कथारा स्थित ऑफिसर्स क्लब में हुए समारोह में 21 सेवानिवृत्त कर्मियों को जीएम संजय कुमार सहित एसीसी सदस्यों ने सम्मानित किया और उपहार में श्रीफल, सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र, धार्मिक पुस्तक व पौधा दिया. सेवानिवृत्त कर्मियों में कथारा वाशरी के निवारण केवट, निर्मलिया देवी, कथारा कोलियरी के रामेश्वर यादव, बिशेश्वर महतो, शिवदत नोनिया, डीबी मांझी, गोविंदपुर यूजी के मेहीलाल मांझी, संतोष घांसी, रामचंद्र यादव, टेक नारायण महतो, जारंगडीह कोलियरी के लक्ष्मी देवी, श्यामलाल साह, राजेंद्र दुसाध, आर इग्नेश, सैयद अब्दुल मजीद, रॉबर्ड कैनेडी, रमेश मोदी, स्वांग कोलियरी के नामेश्वर यादव, कैला रजक, रितु लाल महतो, बैजनाथ रविदास शामिल हैं. जीएम ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करें और सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहे. मौके पर एसओ कार्मिक माधुरी मड़के, प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, एसीसी सदस्य राजू स्वामी, बालेश्वर गोप, समसुल हक, सचिन कुमार, पीके विश्वास, खगेश्वर रजक, मथुरा यादव, इकबाल अहमद, राजकुमार मंडल, प्रदीप यादव, विक्रम कुमार, जितेंद्र सिंह, देवकी देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थे.

एसडीओसीएम परियोजना के चार अधिकारियों को मिली पदोन्नति

सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एसडीओसीएम परियोजना के चार अधिकारियों को पदोन्नति दी गयी है. इसमें खान प्रबंधक राजीव कुमार, सिविल इंजीनियर राम लखन कुमार, प्रकाश कुमार दास व आशुतोष कुमार साफी शामिल हैं. परियोजना में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर अधिकारियों, श्रमिक प्रतिनिधियों व कामगारों ने चारों अधिकारियों को सम्मानित किया. पीओ शैलेश प्रसाद ने कहा कि अधिकारियों की पदोन्नति से परियोजना में उत्पादन व उत्पादकता में गति मिलेगी. मौके पर प्रोजेक्ट इंजीनियर कुमार अमित, कार्मिक प्रबंधक मो तौकीर आलम, प्रबंधक उपेंद्र कुमार, सेफ्टी अधिकारी कृपा शंकर द्विवेदी सहित लक्ष्मण साहू, राकेश कुमार गुप्ता, मो कलीम, पंचू राम, विनोद बिहारी चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >