PHOTOS: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठते ही सबकी आंखें हुईं नम

झारखंड के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो की जैसे ही अर्थी उठी, बेरमो में मौजूद लोग चीत्कार कर उठे. इस दृश्य को देखकर सबकी आंखें नम हो गईं. शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए.

Lalchand Mahto Death: झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो शुक्रवार (5 अप्रैल) को पंचतत्व में विलीन हो गए. गुरुवार (4 अप्रैल) देर रात झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया.

लालचंद महतो के शव को सबसे पहले राजधानी रांची में उनके लालपुर स्थित आवास पर लाया गया. यहां से शव को झारखंड विधानसभा परिसर में ले जाया गया, जहां स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और अन्य विधायकों एवं अलग-अलग दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को रामगढ़, गोला, पेटरवार होते हुए बोकारो के बेरमो ले जाया गया. जैसे ही लालचंद महतो का शव बेरमो स्थित उनके घर पहुंचा, वहां मौजूद लोग चीत्कार कर उठे.

अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लग गया. जैसे ही झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो की अर्थी उठी, लोग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. क्या पुरुष, क्या महिला, सबकी आंखें नम थीं.

Also Read : झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो को स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने दी श्रद्धांजलि, बेरमो के दामोदर नद के तट पर होगा अंतिम संस्कार

उनकी अर्थी के पीछे-पीछे लोगों का हुजूम चल रहा था. दामोदर नद के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भारी संख्या में पुरुष और महिला शामिल थे. इसमें कई राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

लालचंद महतो के निधन की खबर सुनकर झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी और चंपाई सोरेन कैबिनेट की मंत्री बेबी देवी सुबह ही लालपुर स्थित उनके आवास पहुंचीं. उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया. कहा कि उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया.

Also Read : झारखंडः प्रदेश के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का रांची में निधन, शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंची मंत्री बेबी देवी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >