Bokaro News : कायस्थों को एकजुट करने पर जोर

Bokaro News : कर्ण कायस्थ महासभा ने मिलन समारोह का आयोजन किया.

चास. कर्ण कायस्थ महासभा की स्थानीय इकाई की ओर से चास में मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आशीष नीरज थे. उन्होंने महासभा के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला. जमशेदपुर में नवंबर में होने वाले कर्ण कुंभ में आने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि कर्ण समागम बोकारो के उपाध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास ने कहा कि बोकारो के कायस्थों को एकजुट करने व समाज में अपना स्थान बनाने की जरूरत है. समारोह में महासभा की ओर से एक जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार योजना के तहत एक सिलाई मशीन दी गयी. कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया. इसमें विजय शंकर मल्लिक व धनंजय कुमार दास ने काव्य पाठ किया. मौके पर बोकारो के अध्यक्ष अनिल दत्त, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव रंजन कुमार कर्ण, अमरनाथ लाल दास, कर्ण समागम के उपाध्यक्ष राजेन्द्र नारायण मल्लिक, मीडिया अधिकारी रंजन कुमार कर्ण, सुभद्र दास, संजय कर्ण, एसएन लाल, धनंजय कुमार दास, परिणव कुमार, विजय शंकर मल्लिक, चंद्रपति मल्लिक, मिहिर चंद कंठ, प्रवीण कुमार कंठ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >