Bokaro News:राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों के निष्पादन पर बल

Bokaro News: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को तेनुघाट में अधिवक्ताओं के साथ एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने बैठक की.

Bokaro News: नालसा व झालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने बैठक की. इस दौरान एसीजेएम श्री प्रजापति ने लोक अदालत में चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामलों के निष्पादन को लेकर विचार-विमर्श किया. कहा : पुराने मामले में भी स्पेशल मध्यस्थता के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामलों के निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है.

वारंट व नोटिस तामिला को थानों को दिया गया आदेश

उन्होंने कहा कि न्यायालय से जो भी नोटिस या वारंट तमिला को थाना को भेजा गया है उस पर त्वरित कार्रवाई का आदेश संबंधित थाना को दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से लोक अदालत में मामलों का निष्पादन कराया जा रहा है. उम्मीद है कि इस बार भी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन कराने में अधिवक्ताओं का सहयोग मिलेगा. उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिया कि चेक बाउंस के मामलों में निर्गत वारंट का तामिला तुरंत संबंधित थाना से प्राप्त करें, ताकि मामलों का निष्पादन हो. बैठक में सुभाष कटरियार, अनिल कुमार प्रजापति, सुशील सिंह, सोमेश कुमार सिन्हा, रियाज अंसारी, जीवन सागर, संजय कश्यप, पवन कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >