Bokaro News : चोरगांवां के केंदुआ व बाजारटांड़ में हाथियों का उत्पात

Bokaro News : एनपीएस केंदुआ के खिड़की-दरवाजे तोड़ चावल, आलू व दाल किये चट

Bokaro News : महुआटांड़. गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ क्षेत्र अंतर्गत लुगू पहाड़ की तलहटी में हाथियों का उत्पात जारी है. आये दिन हाथियों का झुंड गांव टोलों में घुस कर खूब उधम मचा रहा है. ग्रामीण जानमाल के नुकसान की आशंका से चिंतित हैं. बुधवार की देर रात से गुरुवार की अहले सुबह तक हाथियों के झुंड ने टीकाहारा पंचायत अंतर्गत चोरगांवां के केंदुआ और बाजारटांड़ में उत्पात मचाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है. नवप्राथमिक विद्यालय केंदुआ के तीन दरवाजे और लगभग सभी खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. अंदर रखे कई क्विंटल चावल, आठ किलो आलू, चार किलो दाल और दो किलो सोयाबीन खा गये. कई बर्तन तोड़ डाले. सहायक अध्यापक ने बीइइओ को स्कूल में पहुंचायेगये नुकसान की लिखित जानकारी दी है.

आधा दर्जन बार स्कूल को बनाया निशाना :

विदित हो कि आधा दर्जन से अधिक बार हाथियों ने इस स्कूल को निशाना बना चुके हैं. वहीं, झरना टोला बाजारटांड़ में दशरथ मरांडी का होटल क्षतिग्रस्त कर दिया. अंदर रखा चावल, आटा, आलू चट कर गये.

पांच ग्रामीण हो गये घायल :

जानकारी के अनुसार, करीब पांच ग्रामीण हाथियों को खदेड़ते हुए घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि सात हाथी चोरगांवां जंगल में सक्रिय हैं. मुखिया हेमंती देवी ने वन विभाग से अविलंब हाथियों के झुंड को बाहर खदेड़ने और क्षतिपूर्ति भुगतान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >