रात को सोये तब बिजली गायब, सुबह आंख खुले तो बिजली का पता नहीं. इन दिनों चास शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में यही हाल है. चास सब स्टेशन के गुरुद्वारा फीडर और फुदनीडीह सब-स्टेशन के भूतनाथ फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से लोग त्रस्त हैं. शहरी क्षेत्र के गुरुद्वारा और थाना फीडर से जुड़े इलाकों में बार-बार बिजली कटने और लो-वोल्टेज से पानी की आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और व्यावसायिक गतिविधियाें पर असर हो रहा है. लोगों का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होने के साथ ही यह समस्या गंभीर हो जाती है. बिजली नहीं रहने से गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्गों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है.
भूतनाथ फीडर से कालापत्थर, कुम्हरी, डुमरजोर, नावाडीह, बाधाडीह, अलकुसा, ब्राह्मण द्वारिका सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है. पहले चास सब स्टेशन के डुरमजोर फीडर के इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती थी. जनसंघर्ष के बाद फुदनीडीह सब स्टेशन बना तो लोगों को लगा कि अब क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिलेगी, लेकिन स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ. लोगों ने कहा कि क्षेत्र में तार टूट कर गिरता रहता है. खासकर कालापत्थर से कुम्हरी चेचका धाम तक तार टूटने की बहुत समस्या है. ग्रामीण क्षेत्रों में तार व पोल की मरम्मत भी समय पर नहीं होती है.Bokaro News : चास शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या से लोग त्रस्त
Bokaro News : इन दिनों चास शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली समस्या से लाेग त्रस्त हैं.
