बोकारो विकास फोरम की ओर से शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और धनबाद सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन बोकारो एयरपोर्ट के समीप किया गया. मौके पर अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि धनबाद सांसद और विधायक बोकारो एयरपोर्ट को राजनीतिक मुद्दा बना कर धनबाद व बोकारो की जनता को आपस में लड़वाना चाहते हैं. अगर बोकारो एयरपोर्ट चालू नहीं हुआ तो बोकारो की जनता नागरिक उड्डयन मंत्री के आवास का घेराव करेगी. मौके पर मिथिलेश कुमार कर्ण, वीरेंद्र, दीपक, संतोष, सिद्दीकी, महावीर संदिल, राम कुमार झा, फिरोज अंसारी, जाकिर अंसारी, राजू कुमार महतो, साजन कुमार, राजन मंडल, विवेक महतो, अमित कुमार महतो, मिलन महतो, अरविंद महतो, रमेश गोप, बादल महतो, अमन कुमार, संजीव मंझी, सनातन मंडल, संदीप मंडल आदि उपस्थित थे.
Bokaro News : फोरम ने केंद्रीय मंत्री और सांसद का पुतला फूंका
Bokaro News : बोकारो में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और धनबाद सांसद का पुतला दहन किया गया.
