डुमरी उपचुनाव: गाड़ी से 1.70 लाख रुपये जब्त, वाहन जांच के दौरान स्टैटिक सर्विलांस टीम को मिली कामयाबी

नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ चंदनकियारी अजय कुमार वर्मा ने इस संबंध में बताया कि धनबाद जिले के पाथरडीह निवासी आदर्श कुमार वर्मा के वाहन में विरसापुल चेकनाका से जांच के दौरान टीम को डैस बोर्ड एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं.

बोकारो, मुकेश झा: डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकनाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को भी सभी चेकनाकों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान टीम ने एक लाख 70 हजार रुपये जब्त किए. वाहन सवार व्यक्ति द्वारा पैसे से संबंधित कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका. इसके बाद टीम से पैसे जब्त कर लिए. आपको बता दें कि इससे पहले भी वाहन जांच के क्रम में टीम को 10 लाख रुपये कैश व 1.40 लाख रुपये कैश बरामद हो चुके हैं.

कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका शख्स

चंदनकियारी प्रखंड के विरसापुल चेकनाका (अमलाबाद ओ.पी.) से वाहन जांच के दौरान प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम ने (JH10 CA 8588) डैस बोर्ड से एक लाख 70 हजार रुपये बरामद किए. वाहन पर सवार व्यक्ति आदर्श कुमार वर्मा द्वारा राशि से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को टीम द्वारा जब्त कर लिया गया.

Also Read: डुमरी उपचुनाव: गाड़ी से 10 लाख कैश बरामद, पूछताछ कर रहे अधिकारी, वाहन चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता

आदर्श कुमार वर्मा के वाहन से कैश जब्त

नोडल पदाधिकारी सह बीडीओ चंदनकियारी अजय कुमार वर्मा ने इस संबंध में बताया कि धनबाद जिले के पाथरडीह निवासी आदर्श कुमार वर्मा के वाहन में विरसापुल चेकनाका से जांच के दौरान टीम को डैस बोर्ड एक लाख 70 हजार रुपये बरामद हुए हैं. राशि से संबंधित कोई दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के कारण राशि को टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है.

Also Read: डुमरी उपचुनाव: हेमंत सोरेन सरकार अपने कार्यकाल के छठे उपचुनाव में दोहराएगी इतिहास? ये है ट्रैक रिकॉर्ड

इन्हें भी दे दी गयी है सूचना

इस मामले से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बोकारो, व्यय प्रेक्षक डुमरी विधानसभा, निर्वाची पदाधिकारी डुमरी विधानसभा को सूचित कर दिया गया है. आपको बता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिले के 14 चेकनाकों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम वाहनों की सघन जांच कर रही है.

Also Read: डुमरी उपचुनाव पर बोले बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, बूथों पर आधी आबादी व दिव्यांगों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >