चास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर के 35 वार्डों में पेयजलापूर्ति शुरू

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त ने स्वयं क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं

चास. चास नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को जलापूर्ति शुरू हो गयी. चास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से निगम क्षेत्र के 35 वार्डों में जलापूर्ति शुरू की गयी. वहीं, जहां जलापूर्ति की समस्या थी, वहां टैंकर के माध्यम से आम जनों के बीच जलापूर्ति की गयी. बोकारो उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया ने स्वयं क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. साथ ही नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों में आसन्न गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति समस्या एवं पाइप लाइन मरम्मत, चापाकल मरम्मत, डीप बोरिंग मरम्मत एवं आपातकाल टैंकर आपूर्ति के लिए टीम गठित की है. टीम में वरीय पदाधिकारी सहायक नगर आयुक्त मुक्ति किड़ो को बनाया गया है. शहरवासी किसी भी शिकायत के लिए कार्यालय कर्मी प्रमोद कुमार दूरभाष संख्या 9576169103 व गौतम पैतंडी के दूरभाष संख्या 7488491221पर जानकारी दे सकते हैं.

फ्यूज कॉल पर दिन में तीन बार ही होगा शट डाउन

बोकारो.

कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल चास शैलेंद्र भूषण तिवारी ने शुक्रवार को पत्र जारी किया है. पत्र में सभी कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल, चास (शहर- ग्रामीण) व चंदनकियारी को भीषण गर्मी को देखते हुए फ्यूज कॉल से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया है. इसमें निर्धारित समय पर सुबह आठ बजे से नौ बजे तक, शाम चार बजे से पांच बजे तक व रात 10 बजे से 11 बजे तक ही शट डाउन में मरम्मत कार्य करना होगा. इसके अतिरिक्त विषम/अकास्मिक परिस्थिति में ही शट डाउन देना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >