एसएमएस-01 की 21 समस्याओं पर प्रबंधन से वार्ता, कर्मचारियों ने उठाए मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे

बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-01 विभाग में पेयजल, शौचालय और जर्जर सड़कों की समस्याओं को लेकर कर्मचारी संघ ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र।

बोकारो: बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने एसएमएस 01 के मुख्य महाप्रबंधक के साथ बुधवार को बैठक की. विभागीय समस्या को लेकर वार्ता हुई. 21 समस्या पर वार्ता हुई. संघ के विभागीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि आधुनिकीकरण के बाद एसएमएस - 01 विभाग उत्पादन में नए रिकॉर्ड बना रहा है. लेकिन, विभाग में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों की समस्या हर दिन बढ़ रही है.

संघ ने 18 से 36 मीटर ऊंचाई वाले कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए पेयजल का मुद्दा उठाया. विभागीय प्रतिनिधि ने कहा : पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी तरह क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है. संघ ने कहा : कास्टर मैकेनिकल सेक्शन में चार्जमैन का पद लंबे समय से रिक्त है. साथ ही कास्टर क्षेत्र व बॉयलर मेंटेनेंस की टॉप रूफ के जर्जर व क्षतिग्रस्त शीट के कारण वर्षा का पानी लगातार टपक रहा है.

वक्ताओं ने कहा कि एसएमएस-01 कन्वर्टर व कास्टर क्षेत्र की एप्रोच रोड, प्लांट मेडिकल से एसएमएस-01 जाने वाली सड़क समेत बॉयलर से कॉस्टर जाने वाले मार्ग की सड़क क्षतिग्रस्त है. इससे दिक्कतों का सामना रना होता है. क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बहुत खराब है, इसे ठीक करने की जरूरत है.

वहीं इस मामले को लेकर विभागीय प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि इन समस्या को अविलंब दूर करने की जरूरत है, ताकि कार्य संस्कृति बेहतर रखने में मदद मिले. उन्होने कहा : प्रबंधन की ओर से हर समस्या के समाधान की बात कही गयी. मौके पर अध्यक्ष, महासचिव, उपमहासचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य समेत विभागीय यूनियन सदस्य मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >