Bokaro News : मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Bokaro News : सीसीएल कथारा वाशरी के सभागृह में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के साथ प्रबंधन की बैठक हुई.

सीसीएल कथारा वाशरी के सभागृह में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के साथ प्रबंधन की बैठक हुई. मुख्य रूप से संघ के सीसीएल के रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि मजदूरों की छोटी-छोटी समस्याओं को प्रबंधक अनदेखा कर रहा है. जैसे सुरक्षा कर्मियों को पेट्रोलिंग के लिए गाड़ी नहीं देना, पिट ऑफिस में तीनों पाली में एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहन उपलब्ध नहीं होना, कार्यस्थल पर पेयजल व शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं होना. बैठक में सुरक्षा प्रभारी उमेश्वर प्रसाद ने एक अधिकारी द्वारा सुरक्षा कर्मियों को अपमानित करने का मुद्दा उठाया. राष्ट्रीय संघ के शाखा सचिव इस्लाम अंसारी ने पदोन्नति जैसे मुद्दों पर चर्चा की. पीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकारियों के द्वारा किसी के साथ दुर्व्यवहार करना गलत बात है. कल संबंधित मामले का निपटारा किया जायेगा. संगठन की तरफ से उठायी गयीं समस्याओं का जल्द समाधान होगा. बैठक में प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल तथा यूनियन की ओर से वरुण कुमार सिंह, शाखा अध्यक्ष अमीर हुसैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, रंजीत मंडल, मो इम्तियाज, रवींद्र पांडेय, चमन महतो, गणेश प्रसाद, मनोज टुडू, किशोर कुमार, अरशद हुसैन आदि उपस्थित थे.

कथारा कोलियरी के नये पीओ ने पदभार संभाला

सीसीएल कथारा कोलियरी के नये पीओ रंजित कुमार ने बुधवार को पदभार संभाला. इससे पूर्व वे ढोरी खास के पीओ थे. कथारा कोलियरी के पीओ शंभू कुमार झा का इसीएल ट्रांसफर हो जाने के बाद छह सितंबर 2025 से खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी प्रभारी पीओ थे. पदभार संभालने के बाद श्री कुमार ने कार्यालय में परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद परियोजना के कोयले व ओबीआर उत्पादन के निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की जानकारी ली. बचे चार माह में निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने एवं अधिक से अधिक कोयले का डिस्पैच करने पर जोर दिया. मौके पर खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी, कार्मिक प्रबंधक एससी पासवान, सेफ्टी पदाधिकारी अनीश कुमार, उप प्रबंधक डीके रजक,अवनीश कुमार, उप वित्त प्रबंधक प्रीतम कुमार, सर्वेयर अमित कुमार, निजी सहायक आरएस मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >