ललपनिया, गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत में भारती स्पॉर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय डे-नाइट वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में कथारा, बोकारो थर्मल, तेनुघाट, गिरिडीह, बोकारो, रांची सहित कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल में मोंगिया स्टील गिरिडीह को हरा कर धनबाद सहारा की टीम विजेता बनी. सुशांत सिंह मैन ऑफ द मैच और राहुल कुमार मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गये. विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट के आयोजन में नीलेश साहनी, अभय साहनी, मृणाल कुमार, शाहील कुमार, विवेक कुमार, शशि कुमार व नेहाल कुमार आदि का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
