दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा तलगड़िया

सोमवार को विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने दामोदर नदी से जल लाकर जलाभिषेक किया और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।

बोकारो: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महिला, पुरुष और बच्चों समेत शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजते रहे.

दामोदर नदी से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु

शिवभक्त दामोदर नदी और जोरिया तालाब से जल लेकर विभिन्न शिवालयों में पहुंचे. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया.

प्रमुख शिवालयों में लगी भक्तों की कतार

चास-कुम्हरी स्थित चेचकाधाम, तलगड़िया के शिलफोरधाम, बाटबिनोर स्थित बुढ़ा बाबा मंदिर, बुढ़िबिनोर शिवालय, अलकुशा शिव मंदिर, सर्वेश्वर नाथ मंदिर, पंचवटी स्थित महामृत्युंजय शिव मंदिर, उसरडीह, चंदांहा शिव मंदिर, बुढ़ा बाबा शिवालय सियालजोरी, बिजुलिया-टुडरी मंदिर और डुमरदा समेत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >