Bokaro News : सेक्टरों में सीवरेज लाइन दुरुस्त करने की मांग

Bokaro News : बीएसएल कर्मियों के मुद्दों को लेकर यूनियन ने अधिकारियों के साथ बैठक की.

बीएसएल कर्मियों की समस्याओं को लेकर बीएसएल के नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक कुंदन कुमार के साथ बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन (बीडू) की बैठक शनिवार को हुई. यूनियन के तरफ से गर्मी में हो रही लो वोल्टेज, वोल्टेज फ्लक्चुएशन व पावर कट की समस्या की जानकारी दी. इसके निदान के लिए सभी आवश्यक जगहों पर सब स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करने व अर्थिंग में डाले जाने वाले केमिकल की उपलब्धता करवाने की मांग की. मेडिकल ग्राउंड में जिन सात बीमारियों का उल्लेख है, उस पर पुनर्विचार कर घुटनों से संबंधित व अन्य बीमारियों को भी जोड़ा जाये. महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि सभी सेक्टर के सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू करायी जाये.

सामान्य रेंट पर एक अतिरिक्त आवास दिया जाये

जिन आवासों को डैमेज घोषित किया गया है, उसके बदले दिये जाने वाले आवासों की मरम्मत व कर्मियों को हैंड ओवर करने के लिए समय निर्धारित किया जाये. आवश्यकता होने पर सामान्य रेंट पर एक अतिरिक्त आवास दिया जाये. अध्यक्ष रविशंकर ने कहा कि कर्मियों को आवंटित नये आवासों की मरम्मत में एक वर्ष से भी अधिक समय लगने से कर्मियों को नुकसान हो रहा है. एक महीना के अंदर कर्मियों को हैंडओवर किया जाना चाहिए. आवासों में पंखे खराब होने पर उसकी जगह नया लगाया जाये. बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक लम्बोदर उपाध्याय, महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रांजलि, सहायक महाप्रबंधक एएन सिंह, राकेश बाबू भेलपुरी के अलावा यूनियन की तरफ से उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा व प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री संजय कुमार, नबा हेंब्रम, विभागीय प्रतिनिधि सिद्धार्थ सेन, नितेश कुमार, चंदन कुमार, विश्वजीत मोहंती, राजीव उरांव, राकेश सिन्हा, संटू कुमार, सरफराज आलम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >