Bokaro News : कोयला डिस्पैच में अनिवार्य सैंपलिंग हटाने की मांग

Bokaro News : गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो कोलकाता में कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद से मिले.

बेरमो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में शुक्रवार को चेयरमैन पीएम प्रसाद से मिले. कथारा क्षेत्र के सीसीएल कर्मियों, विस्थापितों, लोकल रोड सेल से जुड़े लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान कराने की बात कही. चेयरमैन ने कहा कि मांगों व विचारों पर सकारात्मक पहल की जायेगी. झिरकी के समीप माइंस में लगी आग सहित अन्य मुद्दों को गंभीरता से लिया जायेगा. डॉ महतो ने कोयला डिस्पैच में अनिवार्य सैंपलिंग लागू करने पर आपत्ति जताते हुए चेयरमैन से तत्काल इसे वापस लेने की मांग की. चेयरमैन ने इस मामले पर शीघ्र ही पहल करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >