Bokaro News : आउटसोर्स मजदूरों को बोनस देने की मांग

Bokaro News : जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट माइंस के आउटसोर्सिंग कैंप में शनिवार को सीटू शाखा कमेटी की ओर से मजदूरों के साथ पिट मीटिंग की गयी.

कथारा, जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट माइंस के आउटसोर्सिंग कैंप में शनिवार को सीटू शाखा कमेटी की ओर से मजदूरों के साथ पिट मीटिंग की गयी. अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता और संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सचिव निजाम अंसारी ने किया. वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग मजदूरों को सालाना बोनस का भुगतान अभी तक नहीं किया गया. जबकि 70 प्रतिशत उत्पादन आउटसोर्सिंग मजदूर करते हैं. पीओ व जीएम से वार्ता कर जल्द भुगतान करने का आग्रह किया जायेगा. मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एसबी सिंह दिनकर, क्षेत्रीय सचिव पीके विश्वास, शाखा सचिव निजाम अंसारी, शाने रजा, मो अजीबुल्लाह, संजय कुमार यादव, गुफरान अंसारी, दिलीप वर्मा, जगदीश गिरि, मो मिनहाज, बेलाल अंसारी, सेराज अंसारी, अनिल रविदास, रामतुल्लाह अंसारी, अरुण कुमार, संतोष नायक, मो कासिम, मो आरिफ, मो परवेज सहित एनइपीएल के एवं कृष्णा एंड कंपनी के मजदूर उपस्थित थे.

डीजीएमएस ने कथारा और जारंगडीह माइंस का किया निरीक्षण

सीसीएल कथारा क्षेत्र की कई माइंसों का निरीक्षण शुक्रवार को धनबाद जोन के डीजीएमएस ए बालाकृष्णन ने किया. कथारा कोलियरी तीन नंबर माइंस के आउटसोर्सिंग कोयला फेस में पीओ सहित अन्य अधिकारियों से सेफ्टी से संबंधित जानकारी ली. इसके बाद जारंगडीह कोलियरी ओपेन कास्ट माइंस गये और संबंधित अधिकारियों से सेफ्टी के साथ उत्पादन करने की बात कही. मौके पर कथारा कोलियरी में प्रभारी पीओ कृष्ण मुरारी, सेफ्टी पदाधिकारी अनीश कुमार, पीइ एक्स राम शंकर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >