Bokaro News : अल्प वेतनभोगी पुलिसकर्मियों काे वेतन भुगतान करने की मांग

Bokaro News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने ल्प वेतनभोगी पुलिसकर्मियों काे वेतन भुगतान करने की मांग की है.

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पत्र भेजा है. इसके माध्यम से अल्प वेतनभोगी पुलिसकर्मियों का वेतन भुगतान नहीं रोकने की मांग की है.

परेशानियां बतायीं

पत्र में कहा कि फरवरी माह का वेतन आयकर व राज्य सेवा शुल्क की कटौती में ही समाप्त हो गया. मार्च माह के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है. इसके कारण कर्मियों को परेशानी हो रही है. बच्चों की स्कूल फीस लंबित है. इएमआइ का भुगतान नहीं हो पा रहा है. कहा कि ट्रेजरी संबंधी विसंगतियों या कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच करायी जाये. लेकिन इस वजह से अल्प वेतनभोगी पुलिसकर्मिंयों का वेतन नहीं रोका जाये. पुलिस मुख्यालय स्तर पर गुहार लगाने के बावजूद अब तक समाधान शून्य रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >