Bokaro News : लिंक रोड की मांग को लेकर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Bokaro News : लिंक रोड की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया.

भारतमाला परियोजना के तहत बांधडीह (जैनामोड़) से ओरमांझी (रांची) तक फोर लेन सड़क का निर्माण हो रहा है. लेकिन कसमार प्रखंड के लिए लिंक रोड की व्यवस्था नहीं किये जाने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है. इस समस्या को लेकर शुक्रवार को कसमार के विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिला और ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कसमार प्रखंड अंतर्गत पोंडा पंचायत के कमलापुर एवं बनगजरा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सड़क से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की आवाजाही होती है, लेकिन लिंक रोड के अभाव में लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में भी सहयोग दिया है. बावजूद इसके अब तक लिंक सड़क एवं बस पड़ाव का निर्माण नहीं हो सका है. मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. मौके पर पोंडा मुखिया हारु रजवार, टांगटोना पंसस प्रिया देवी, बबलू अंसारी, राजा महतो आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >