Bokaro News : फुसरो बाजार के लिए अग्निशमन वाहन की मांग

Bokaro News : युवा व्यवसायी संघ फुसरो की ओर से गिरिडीह सांसद से फुसरो बाजार के लिए अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की गयी.

फुसरो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी गुरुवार की देर शाम को फुसरो बाजार स्थित युवा व्यवसायी संघ फुसरो के कार्यालय पहुंचे. व्यवसायियों ने शहर की ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या का निदान कराने की मांग की. संघ के अध्यक्ष बैभव चौरसिया ने फुसरो बाजार के लिए एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की. सांसद ने कहा कि इस दिशा में पहल की जायेगी. मौके पर आजसू नेता संतोष कुमार महतो, महेंद्र चौधरी, दीपक महतो, कमलेश महतो, संघ के सचिव बैजू मालाकार, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार सहित व्यवसायी गुड्डू जैन, संतोष भगत, रोहित मित्तल, विनय बरनवाल, मो जावेद, धर्मेंद्र वर्मा, मिथिलेश कुमार, राजू चक्रवर्ती, मुरारी मालाकार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >