किसानों के लिए बड़ी खबर! 1 रुपये में होगा फसल बीमा, 53,224 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

बोकारो में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 53224 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य। किसान मात्र 1 रुपये में 31 अगस्त तक करा सकते हैं अपनी फसल का बीमा।

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता वैन रवाना की गयी. उपायुक्त अजय नाथ झा ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया. जागरूकता वैन के माध्यम से किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जायेगी.

53,224 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य

उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि जिले में 53,224 किसानों को फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़कर अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में बीमा किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा.

एक रुपये की टोकन राशि में होगा बीमा

उपायुक्त ने बताया कि किसान 31 अगस्त तक फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. नजदीकी पैक्स अथवा प्रज्ञा केंद्र (सीएससी सेंटर) में मात्र एक रुपये की टोकन राशि देकर फसल का बीमा कराया जा सकता है. योजना का लाभ ऋणी और गैर-ऋणी दोनों किसान उठा सकते हैं.

वैन से दी जायेगी योजना की जानकारी

जागरूकता वैन के माध्यम से किसानों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना और फसल बीमा के प्रति जागरूक करना है.

मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ऋतुराज प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंधक समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >