झारखंड : Covid19 के संक्रमण से बोकारो में बुजुर्ग की मौत

first covid19 death in bokaro district of jharkhand बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला में जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जिला में कोविड19 संक्रमण के अब तक 4 मामले सामने आये थे, जिसमें एक की मौत हो गयी. मृतक गोमिया प्रखंड के साड़म का रहने वाला था और उसकी उम्र 75 वर्ष बतायी जा रही है. बुधवार (8 अप्रैल, 2020) की देर रात इस बुजुर्ग ने बोकारो जेनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली. उसकी मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

मुकेश झा

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिला में जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जिला में कोविड19 संक्रमण के अब तक 4 मामले सामने आये थे, जिसमें एक की मौत हो गयी. मृतक गोमिया प्रखंड के साड़म का रहने वाला था और उसकी उम्र 75 वर्ष बतायी जा रही है. बुधवार (8 अप्रैल, 2020) की देर रात इस बुजुर्ग ने बोकारो जेनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली. उसकी मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आयी, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

Also Read: Covid19 Outbreak: झारखंड में Covid19 से पहली मौत, एक दिन में सामने आये 9 मरीज, हिंदपीढ़ी के 5 और बोकारो के 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने कोरोना से पीड़ित एक मरीज की मृत्यु की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि बीजीएच में बुधवार देर रात एक 75 साल के व्यक्ति की मौत हुई. उसकी जांच रिपोर्ट उसकी मृत्यु के बाद आयी. जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बताया गया है कि मेडिकल की एक टीम साड़म जायेगी और पूरे गांव को सैनिटाइज किया जायेगा.

गोमिया का रहने वाले इस व्यक्ति को 3 अप्रैल, 2020 की सुबह बीजीएच के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था. बीजीएच में ही उसकी कोरोना जांच के लिए ब्लड और स्वाब के सैंपल लिये गये थे. जिस वक्त उसकी मौत हुई, उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आयी थी. जांच रिपोर्ट देर रात आयी, जिसके बाद से अस्पताल में पूरी सावधानी बरती जा रही है.

Also Read: Coronavirus Outbreak: झारखंड के चाकुलिया में कोरोना संदिग्ध की होम क्वारेंटाइन में मौत, 10 दिन पहले हैदराबाद से लौटा था

कोरोना से संक्रमित इस मरीज की मौत बीजीएच के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में हुई है. बीजीएच के डॉक्टर पांडेय और कुछ नर्सें इस मरीज के संपर्क में थीं. अब इन सभी लोगों को क्वारेंटाइन करने की तैयारी चल रही है. ज्ञात हो कि बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तेलो गांव की एक महिला में सबसे पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. उसकी दो बेटियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है.

तेलो निवासी इस महिला के पूरे परिवार को जीजीपीएस के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. सभी को जल्द ही बीजीएच शिफ्ट किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि बोकारो में अब तक 5 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इसमें तीन एक ही परिवार के हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है. बोकारो की पहली मरीज बांग्लादेश में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत करके लौटी थी.

Also Read: झारखंड में Covid19 का तीसरा केस सामने आया, बांग्लादेश के तबलीगी जमात से लौटी बोकारो की महिला में मिला कोरोना का संक्रमण

इस महिला की वजह से उसकी दो बेटियां और एक पड़ोसी महिला इस वायरस से संक्रमित हुई हैं. मार्च में ही बांग्लादेश के ढाका से लौटी इस महिला के 5 अप्रैल को इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. उसी दिन महिला को क्वारेंटाइन सेंटर से अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और तेलो पंचायत में आने वाले सभी गांवों को सैनिटाइज किया गया था.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि झारखंड में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 13 मामले सामने आ चुके हैं. इसमें दो ऐसे परिवार हैं, जिसके तीन-तीन लोग इस गंभीर संक्रमण का शिकार हुए हैं. झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में एक महिला की वजह से उसके दो बेटे इस बीमारी की चपेट में आ गये हैं, तो बोकारो की महिला ने अपनी दो बेटियों को इससे संक्रमित किया है.

Also Read: झारखंड: कोरोना संक्रमण के तीसरे मामले की पुष्टि, तबलीगी जमात से है कनेक्शन

रांची और बोकारो में एक ही दिन में 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि और एक मरीज की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. हिंदपीढ़ी में एक साथ 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, तो बोकारो में इनकी संख्या 4 है. स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार (9 अप्रैल, 2020) को यह जानकारी दी. इसके पहले 7 अप्रैल, 2020 तक राज्य में कोरोना के सिर्फ 4 मरीज मिले थे. इनमें दो तबलीगी जमात से जुड़ी महिलाएं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >