Bokaro News : अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा का आयोजन

Bokaro News :तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया.

तेनुघाट, अधिवक्ता एसएम अजहरूला के निधन पर तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. दो मिनट का मौन रख कर शोक जताया गया. मौके पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी, कुटुम्ब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय द्वितीय सूर्यमणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय नीरज कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो सहित अधिवक्ता थे. इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में शोक सभा की गयी. संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि संघ के वरीय सदस्य के निधन पर आज संघ के सदस्य अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखेंगे. मृतक के परिवार को संघ की ओर से आर्थिक मदद की जायेगी. मौके पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सब जज द्वितीय राजकुमार पांडेय, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त सचिव शंकर ठाकुर, चंद्रशेखर प्रसाद, राम विश्वास महथा, प्रबोध कुमार महथा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, बीएन पोद्दार, इरफान अहमद, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, वकील महतो, रमेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशांत पाल, सुरेश प्रसाद बरनवाल, मोबिन अंसारी, पुनीत लाल प्रजापति आदि थे.

रिटायर्ड कर्मी का निधन

बोकारो थर्मल स्थित वैशाखी कॉलोनी निवासी तथा कथारा स्थित समर्ध बेस्टविन माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन के क्षेत्रीय प्रबंधक अमलेंदु कुमार के पिता सेवानिवृत्त बीएसएल कर्मी 88 वर्षीय कृष्णा दास का निधन शुक्रवार की शाम को बीजीएच में इलाज के दौरान हो गया. वे एक माह से यहां इलाजरत थे. अंतिम संस्कार शनिवार को बोकारो थर्मल में कोनार नदी घाट पर किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >