लोकल सेल चलाने को ले कारो प्रबंधन से मिले कोयला व्यापारी

लोकल सेल चलाने को ले कारो प्रबंधन से मिले कोयला व्यापारी

फुसरो. सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो ओसीपी से जुड़े कोयला व्यापारियों ने गुरुवार को नये पीओ शंभु कुमार झा से परियोजना कार्यालय में बैठक कर लोकल सेल में आ रही समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि एरिया सेल प्रबंधन द्वारा कोयला उठाव में भेदभाव की नीति अपनायी जा रही है. उन्होंने लोकल सेल सुचारू रूप से चलाने की मांग की. कहा कि लोकल सेल चलने से डीओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक, ग्रामीण, विस्थापित, मैनुअल लोडिंग मजदूर, महिलाओं व स्थानीय बेरोजगारों को लाभ मिलता है. पीओ शंभु कुमार झा ने कहा कि डीओ होल्डरों की मांगों को गंभीरता से लेकर समाधान किया जायेगा. मौके पर सेल ऑफिसर वीसी शुक्ला, कोयला व्यापारी मिठू सिंह, मुन्ना सिंह, गोरा सिंह, टिरू महतो, पप्पू सिंह, अनिल सिंह, अमित कुमार सिंह, डीपी सिंह, मुकेश सिंह, सोनू सिंह, रोहित सिंह, विमोर सिंह, हिमांशु सिंह, संजीत सिंह, बिट्टू कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >