Bokaro News : कोल इंडिया में 400 चिकित्सकों की होगी बहाली

Bokaro News : कोल इंडिया अपनी अनुषंगी कंपनियों में शीघ्र 400 चिकित्सकों की बहाली करेगी.

बेरमो, कोल इंडिया अपनी अनुषंगी कंपनियों में शीघ्र 400 चिकित्सकों की बहाली करेगी. इनमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल होंगे. पैरामेडिकल, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट की बहाली कंपनी स्तर पर करने की अनुमति दे दी गयी है. ये सभी गैर-अधिकारी श्रेणी के पद हैं. कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगी. इसको लेकर कंपनियों से यह रिपोर्ट मांगी है कि किस विभाग में कितने चिकित्सकों की कमी है. रिपोर्ट मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी. लक्ष्य है कि चालू वित्त वर्ष यानी मार्च 2026 तक पूरी बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली जाये.

फिलहाल कार्यरत हैं 1055 चिकित्सक

जानकारी के अनुसार फिलहाल कोल इंडिया में 1055 चिकित्सक कार्यरत हैं, जबकि 400 और चिकित्सकों की आवश्यकता है. वर्तमान में सीसीएल में 150, बीसीसीएल में 145, इसीएल में 157 और सीसीएल में 150 चिकित्सक कार्यरत हैं. इसीएल को 42, सीसीएल को 70 और बीसीसीएल को 22 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की जरूरत है. जानकारी के अनुसार कोल इंडिया अपने अस्पतालों को भी आधुनिक बना रही है. नयी मशीनें लगायी जा रही हैं. इसके लिए देश भर के कई प्रमुख अस्पतालों के साथ कोल इंडिया का समझौता हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >