फुसरो. बेरमो सीओ सह बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मंगलवार को अंचल कार्यालय में बैठक की. मतदान दिवस पर प्रत्येक बूथ के लिए बनाये गये मेडिकल प्लान की समीक्षा करते हुए तैयारी की जानकारी ली. कहा कि गर्मी को देखते हुए 12 तरह की जो दवाइयां उपलब्ध करायी गयी हैं. चिकित्सा पदाधिकारियों ने बताया कि दवाइयों को स्टॉक पर्याप्त है. प्रत्येक बूथ में मेडिकल किट उपलब्ध कराया जायेगा. कुल 142 मेडिकल टीमें हैं. साथ ही सेक्टर पर एक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
