वाट्सएप संदेश पर सीएम की पहल से वंचित को मिला अनाज

ललपनिया : भोजन अधिकार मंच वाट्सप ग्रुप में अइयर ग्राम में एक आदिवासी परिवार की दयनीय हालत की सूचना पर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आया व सोहराय मांझी को डीलर सेे दस किलो चावल सहित अन्य सामग्री दिलवाया. जानकारी के अनुसार अइयर ग्राम के सोहराय […]

ललपनिया : भोजन अधिकार मंच वाट्सप ग्रुप में अइयर ग्राम में एक आदिवासी परिवार की दयनीय हालत की सूचना पर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आया व सोहराय मांझी को डीलर सेे दस किलो चावल सहित अन्य सामग्री दिलवाया. जानकारी के अनुसार अइयर ग्राम के सोहराय मांझी (55) किसी भी प्रकार की कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती है और न ही कोई राशन कार्ड है. अइयर निवासी आदिवासी महासभा के अनिल हांसदा ने वाट्सप ग्रुप में सोहराय की स्थिति की जानकारी दी थी. सूचना पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन ने गोमिया अंचल के सीओ को जानकारी देते हुए त्वरित समाधान का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >