Bokaro News : दिवंगत मंत्री के पिता के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम

Bokaro News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के पिता के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए अलारगो स्थित उनके आवास पहुंचे.

बेरमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो के पिता नेमनारायण महतो के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो स्थित उनके आवास पहुंचे. दोपहर लगभग 2:50 में उनका हेलिकॉप्टर अलारगो फुटबॉल ग्राउंड में बने हेलिपैड में पहुंचा. यहां से सीधे सड़क मार्ग होकर उनका काफिला लगभग तीन बजे आवास पहुंचा. सबसे पहले उन्होंने स्व नेमनारायण महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इसके बाद आवास में लगभग 25 मिनट तक रुके. इस दौरान झारखंड राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, उनके पुत्र झामुमो केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू, देवर बैजनाथ महतो, भतीजा प्रदीप महतो, दीवाकर महतो, प्रभाकर महतो सहित अन्य सदस्यों से मिले. मौके पर गोमिया की पूर्व विधायक बबिता देवी भी उपस्थित थीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिवार के हर सुख-दुख में साथ हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने घाटशिला उपचुनाव के संबंध में कहा कि चुनाव में जनता सर्वोपरि है, जनता का जो निर्णय होगा, वह सर्वमान्य होगा. बिहार विधानसभा चुनाव पर कुछ भी बोलने से बचते रहे और सिर्फ कहा कि हां बिहार में चुनाव हो रहा है, देखिये. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी. मौके पर बोकारो डीसी अजय नाथ झा, एसपी हरविंदर सिंह, एसडीएम मुकेश मछुआ, सीडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह समेत चंद्रपुरा, बेरमो व नावाडीह प्रखंड व अंचल के प्रशासनिक अधिकारी समेत थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे.

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

श्राद्धकर्म में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे. मौके पर झामुमो नेता रिजवान क्रांतिकारी, मदन मोहन अग्रवाल, जयनारायण महतो, गौरी शंकर महतो, अनिल अग्रवाल, दौलत महतो, लोकेश्वर महतो, सुभाष महतो, सोनाराम हेंब्रम, नकुल महतो, सुनील टुडू, मदन महतो, भोलू खान, दीपक महतो, राजकुमार पांडेय, राजकुमार महतो के अलावा आजसू नेता जयलाल महतो, कमलेश महतो, दीपक महतो, मिथिलेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >