Bokaro News : बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी एडीएम बिल्डिंग परिसर में सीआइएसएफ की स्थानीय यूनिट द्वारा आपदा और उग्र प्रदर्शन से निबटने के लिए गुरुवार को मॉक ड्रिल”””” का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के दौरान ग्रामीण अपनी लंबित मांगों को लेकर डीवीसी प्रबंधन के साथ वार्ता को पहुंचे थे. वार्ता के लिए एचआर मैनेजर सुनील कुमार के पास एक प्रतिनिधिमंडल भेजा गया. जैसे ही वार्ता विफल होने की सूचना बाहर आयी, ग्रामीणों की भूमिका निभा रहे जवान उत्तेजित हो गये और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. देखते ही देखते प्रदर्शनकारी पथराव करने लगे. इस दौरान तैनात सीआइएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने सुनियोजित तरीके से भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति पर काबू पाया. मौके पर सीआइएसएफ के सहायक समादेष्टा दिव्यांश भारद्वाज ने बताया कि इस अभ्यास के माध्यम से जवानों को यह सिखाया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में बिना किसी जान-माल के नुकसान के भीड़ को कैसे तितर-बितर किया जाये. मौके पर सीआइएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, निरीक्षक फायर एके शर्मा, राजीव कुमार कर्ण, अजय कुमार, सीबी कुमार, मो आलम अंसारी, अनुज प्रसाद, के यादव, सुखदीप सिंह, रंजीत कुमार, सतीश, शुभांकर घोष सहित कई अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे.
Bokaro News : सीआइएसएफ ने मॉक ड्रिल के जरिये सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

Bokaro News : सीआइएसएफ ने मॉक ड्रिल के जरिये सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
Copied link
Bokaro News : सुनियोजित तरीके से भीड़ को नियंत्रित किया