सड़क दुर्घटना में चिकसिया के युवक की मौत

बीजीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ा

चास.

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कालापत्थर पंचायत अंतर्गत चिकसिया गांव युवक सागर रजक(22 वर्ष) की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान बीजीएच में मौत हो गयी. वह निवासी अखिलेश्वर रजक का पुत्र था. प्राप्त जानकारी के अनुसार सागर रजक गुरुवार की रात को पुपुनकी स्थित शाश्वत सिटी में नाइट गार्ड का काम करने के लिए पैदल जा रहा था. एनएच 32 पुपुनकी मोड़ के पहले पीछे से आ रहे टोटो ने सागर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह डिवाइडर में टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद टोटो चालक अयुब अंसारी व स्थानीय लोगों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. देर रात उसे बीजीएच शिफ्ट कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान सागर रजक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >