Bokaro News : बिहार की जीत पर मना जश्न

Bokaro News : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनायी.

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर शुक्रवार की देर शाम को फुसरो बाजार में भाजपाइयों ने खुशी मनायी. आतिशबाजी व मिठाई बांटी. पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. जंगलराज को नकारा है और विकास को प्राथमिकता दी है. मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री रमेश स्वर्णकार, संत सिंह, दिनेश सिंह, भरत वर्मा, बैभव चौरसिया, ललन मल्लाह, अभिषेक कुमार सिंह, मृत्युंजय पांडेय, चंदन कुमार, मधेश कुमार, सुजीत चक्रवर्ती, विनोद तिवारी, बलराम आदि मौजूद थे.

चंद्रपुरा में भी की गयी आतशबाजी

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा और एनडीए में शामिल दलों के कार्यकर्ताओं ने चंद्रपुरा में खुशी मनायी. मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े. मौके पर संजीव झा, बिनोद पाठक, अरविंद पांडेय, शंभू भदानी, उमेश गुप्ता, राजेश सिन्हा, कृष्णा पांडेय, बबलू मिश्र, अनंत सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र, दिलीप महतो, पिंटू ठाकुर आदि उपस्थित थे. कथारा. कथारा मुख्य चौक पर भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी. मौके पर भाजपा प्रखंड मंत्री मनोज यादव, रामेश्वर कुमार मंडल, दिलीप कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश सिंह, उमेश यादव, मोनू कुमार सिंह, मिथिलेश प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >