Bokaro News : बिहार में एनडीए की जीत पर मना जश्न

Bokaro News : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर फुसरो में भाजपाइयों ने जश्न मनाया.

फुसरो, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत पर शुक्रवार की शाम को फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी और पटाखे फोड़े. भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगे. कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति, विकास कार्यक्रमों और प्रदेश नेतृत्व की संगठन क्षमता को दिया. पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवी दास ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और एनडीए सरकार की जनहित योजनाओं का नतीजा है. मौके पर अर्चना सिंह, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, अनिल गुप्ता, शिवलाल रवि, धनेश्वर महतो, महेंद्र चौधरी, महेश देशमुख, अशोक मिश्रा, वशिष्ठ नारायण सिंह, देवनारायण महतो, मदन गुप्ता, रामू तांती, श्रीकांत सिंह यादव, संत सिंह, चंदन राम, फूलचंद किस्कू आदि मौजूद थे.

इधर, फुसरो बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी. मौके पर वैभव चौरसिया, भरत वर्मा, बैजू मालाकार, रोहित मित्तल, शंकर गोयल, मिथलेश कुमार, राकेश जैन, वीरेंद्र रजक, आशीष ठाकुर, शंकर भदानी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.

बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने जाति-वर्ग से ऊपर उठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और नीतीश कुमार के सुशासन पर मुहर लगायी है. मौके पर श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, भैरव महतो, चंद्रप्रकाश सिंह, हरेराम यादव, सीमा देवी, राजू पंडित, संजय मिश्रा, दिनेश यादव, राजेश रजक आदि थे.

इन्होंने बताया प्रचंड जीत

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि बिहार में एनडीए को मिली इस प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार. राजद और कांग्रेस के प्रति अब मतदाताओं का विश्वास नहीं रहा. बिहार विधानसभा चुनाव के इस परिणाम से नये राजनीतिक और विकासपरक संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे. गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि साफ है कि बिहार की जनता दोबारा जंगलराज नहीं चाहती है. यह जीत नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सकारात्मक कार्यशैली का परिणाम भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >