Bokaro News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सीसीएल कर्मी की मौत

Bokaro News : कथारा क्षेत्र की जारंगडीह परियोजना में कार्यरत थे भरत सिंह

Bokaro News : संवाददाता, बेरमो. गोमिया फुसरो मुख्य मार्ग कथारा महाप्रबंधक कार्यालय समीप मुख्य सड़क पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार सीसीएल कर्मी भरत सिंह(42 वर्ष) की दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी. कथारा मोड़ से गायत्री कॉलोनी के ओर जा रहे ठेला से भरत सिंह की बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी. घटना में पानीपूरी के ठेले के परखच्चे उड़ गये, वहीं बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं भरत सिंह के सिर सहित शरीर के कई अंगों में चोट लगी थी. बेहोशी की अवस्था में उन्हें लोगों ने तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ मेघनारायण राम की देखरेख में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया. घटना के सूचना पर बोकारो थर्मल व कथारा ओपी पुलिस ने घटनास्थल व अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली. जानकारी के अनुसार भरत सिंह सीसीएल कथारा क्षेत्र जारंगडीह परियोजना में कार्यरत थे और कथारा स्टॉफ कॉलोनी में रहते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >