Bokaro News : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कुनुराम टुडू के नेतृत्व में मंगलवार को नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के लहिया, पोखरिया व पैंक गांव में विशेष छापामारी अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले 10 ग्रामीणों पर एक लाख सत्ताईस हजार का जुर्माना लगाया गया. इस संबध में कनीय अभियंता ने पैंक नारायणपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया है. इस संबंध में विभागीय कर्मचारी सुरेंद्र कुमार व नरेश रविदास ने बताया कि ऊपरघाट के लहिया निवासी यूसुफ अंसारी पर 12600 , जमालुद्दीन अंसारी पर 13200 , बसारत अंसारी पर 12600 , दिल मोहम्मद अंसारी पर 12600 पोखरिया के नारायण साव पर 12600 , मनोज साव पर 12600 , पैंक के अनवर अंसारी पर 13230, मंसूर आलम पर 12600 , कलीमुद्दीन अंसारी पर 12600 का बिजली बिल बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है. बावजूद इन लोगों द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
