Bokaro News : निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की मांग

Bokaro News : चास में कैंडल मार्च निकाल कर पुष्पा के हत्यारे को फांसी देने की मांग की गयी.

पुष्पा हत्याकांड को लेकर आजसू पार्टी की जिला कमेटी की ओर से रविवार को शाम को चास चेकपोस्ट स्थित सुभाष चौक से गरगा पुल के समीप भारत माता प्रतिमा स्थल तक कैंडल मार्च निकाला गया. लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुष्पा के हत्यारे को फांसी देने की मांग की. पुष्पा की मां का रो-रो कर बुरा हाल था. आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई हैं. यदि थाना के सभी पदाधिकारी और अधिकारी पर कार्रवाई होती है तो पुलिस कप्तान पर भी करवाई होनी चाहिए. जब तक हत्यारे को फांसी नहीं होगी, आजसू पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र की ओझाडीह निवासी सेजल झा भी वर्ष 2020 से लापता है. उनके परिजन भी कैंडल मार्च में शामिल हुए और सेजल को जल्द से जल्द खोजने की मांग की. कैंडल मार्च में जिप उपाध्यक्ष सह आजसू नेत्री बबिता देवी, केंद्रीय सचिव अश्वनी महतो, प्रदेश सचिव दुर्गाचरण महतो, जिला उपाध्यक्ष संतोष महतो, जिला सचिव बंकू बिहारी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, रजनी रवानी, जिप सदस्य सुशेन रजवार, वार्ड पार्षद गायत्री देवी, नवीन महतो, प्रदीप महतो, करण महतो, संतोष महतो, अर्जुन महतो, वीरेंद्र हरि, मिथिलेश महतो अभय शर्मा, अमर पाल, प्रफुल्ल महतो, रतन महतो, सन्तु सिंह आदि शामिल थे.

पुलिस की लापरवाही का नतीजा है पुष्पा हत्याकांड : जयराम

कैंडल मार्च का समापन गरगा नदी के समीप स्थित भारत माता के प्रतिमा स्थल के पास हुआ. डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे. कहा कि पुलिस के लापरवाही के कारण यह घटना हुई है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके बाद विधायक और एक महिला के बीच खूब बहस हो गयी. इसका वीडियो एक युवक द्वारा मोबाइल में बनाया जा रहा था. लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक ने उस लड़के का मोबाइल छीन कर जमीन पर फेंक दिया. इससे लोग आक्रोशित हो गये. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >