Bokaro News : ओवरहॉलिग के बाद बीटीपीएस ए प्लांट को किया गया लाइटअप

Bokaro News : शुक्रवार की दोपहर से बिजली उत्पादन चालू होने की संभावना

Bokaro News : शुक्रवार की दोपहर से बिजली उत्पादन चालू होने की संभावना Bokaro News : बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट को ओवरहॉलिंग के बाद बुधवार की देर शाम लाइटअप किया गया. पावर प्लांट को ओवरहॉलिंग के लिए 25 मार्च को शटडाउन किया गया था. ओवरहॉलिंग का कार्य 35 दिनों में पूरा करना था. लेकिन यूनिट को लाइटअप करने में लगभग 20 दिनों का अतिरिक्त समय लग गया. ओवरॉलिंग का कार्य मेसर्स टेक्नो इंजीनियरिंग, पी इरेक्ट्रस, बीके जैन, केआर कंस्ट्रक्शन आदि द्वारा किया गया. एचओपी सुशील कुमार अरजरिया ने बताया कि ओवरहॉलिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद यूनिट को बुधवार को लाइटअप किया गया है. गुरुवार को इसका सेफ्टी चेकअप किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सब कुछ ठीक रहा, तो शुक्रवार की दोपहर तक यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >