गांव-गांव पहुंचेगा BSNL का 4G नेटवर्क, बोकारो में 37 नए स्थल जुड़ेंगे

बोकारो में बीएसएनएल ने 37 नए 4जी टावर लगाकर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया है। अब ग्रामीण और उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी मिलेगी तेज इंटरनेट सेवा।

बोकारो जिले में मोबाइल नेटवर्क की तस्वीर बदलने की तैयारी है. भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्वदेशी तकनीक आधारित 4जी नेटवर्क के विस्तार को गति दी है. डिजिटल भारत निधि के तहत जिले में 37 नए 4जी स्थल स्थापित किए गए हैं. इससे ग्रामीण, दुर्गम और नेटवर्क से कमजोर इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है.

बीएसएनएल ने धनबाद परिचालन क्षेत्र में पुराने 3जी उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेशी 4जी तकनीक में उन्नत किया है. इस क्षेत्र में 263 4जी स्थल चालू किए गए हैं. नेटवर्क विस्तार से मोबाइल सेवा की पहुंच, क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होने की बात कही गई है.

उग्रवाद प्रभावित इलाकों पर भी फोकस

बोकारो के सामान्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों में भी संचार व्यवस्था मजबूत करने पर जोर है. उपलब्ध सूची में चिलगा, तिस्कोपी, अरजू, अराडीह, चोरा, घोरागारा, हरिडीह, नावाडीह, झलबरदा, कड़ला, हुडीबेर, नरकंडी, पालामुन, पेंकिन, पिरगुल, पूर्णापान, रोला, रुकाम, सराबिंदा, चास सीआरपीएफ और डानिया समेत कई स्थान शामिल हैं.

इन क्षेत्रों में नेटवर्क की पहुंच बढ़ने से ग्रामीणों को मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का बेहतर विकल्प मिल सकेगा. ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, सरकारी ऑनलाइन सेवाओं और ई-गवर्नेंस की सुविधाओं तक पहुंच भी आसान होने की उम्मीद है.

एक रुपये में पहला रिचार्ज

नए ग्राहकों को 4जी सेवा से जोड़ने के लिए बीएसएनएल ने एक रुपये का पहला रिचार्ज भी शुरू किया है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सुविधा 12 सितंबर 2026 तक वैध है. पात्र नए ग्राहकों को 24 दिनों की वैधता, प्रतिदिन एक जीबी इंटरनेट और असीमित बातचीत की सुविधा मिलेगी.

1111 रुपये में 200 एमबीपीएस इंटरनेट

घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल का 1111 रुपये प्रतिमाह वाला भारत फाइबर प्लान भी उपलब्ध है. इसमें 200 एमबीपीएस इंटरनेट गति, 5000 जीबी डेटा, 27 मनोरंजन मंचों की सुविधा और असीमित बातचीत शामिल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmanath kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >