बीएसएल में मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

बीएसएल ने मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सदस्य 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रीमियम और प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

बोकारो. बीएसएल की ओर से वर्तमान मेडिक्लेम योजना का नवीनीकरण शनिवार से शुरू किया गया. नवीनीकरण अवधि 11 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2027 तक के लिए शुरू किया गया है. बीमा प्रदाता के रूप में मेसर्स न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड व थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर (टीपीए) के रूप में मेसर्स एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड का चयन किया गया है. योजना के अंतर्गत वार्षिक प्रीमियम आयु के अनुसार निर्धारित किया गया है.

70 वर्ष से कम आयु के सदस्य के लिए यह ₹9,609 है, वहीं 70 से 80 वर्ष के बीच आयु वाले सदस्य के लिए ₹6,428 है. 80 वर्ष से अधिक आयु के सदस्य के लिए यह राशि ₹100 रखी गयी है. सदस्य योजना का नवीनीकरण https://sailenrollment.mdindia.com पर जाकर कर सकते हैं.

लॉगिन के लिए सदस्य अपने एमआइएन को यूजर आइडी व सेवा रिकॉर्ड के अनुसार जन्मतिथि या पूर्व में आपके द्वारा डाला गया पासवर्ड का उपयोग करें. जो सदस्य पूर्व में योजना में शामिल नहीं हुए हैं या समय पर नवीनीकरण नहीं कर सके हैं, वे \"गैप केस \" श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं. सदस्यता लेने के लिए इच्छुक सदस्य, अपनी आयु के अनुसार प्रीमियम राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.

यहां से लें योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी

मेडिक्लेम योजना के नवीनीकरण और गैप केस आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है. योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी सेल की वेबसाइट www.sail.co.in व सहयोग पोर्टल sahyog.sailbsl.in पर उपलब्ध है. सहायता या जानकारी के लिए 06542-240273 पर संपर्क किया जा सकता है. यदि नवीनीकरण के दौरान कोई जानकारी अधूरी या त्रुटिपूर्ण प्रदान की जाती है, तो ऐसी स्थिति में सेल/बीएसएल किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sunil kumar tiwari

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >