बोकारो: स्थानीय खिलाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल सांसद प्रतिनिधि एंजेला सिंह से मिला. कहा कि सेक्टर-03 स्थित प्रशिक्षण हॉस्टल में हाल ही में एलएंडटी व स्थानीय कर्मचारियों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद बीएसएल प्रबंधन की ओर से गैर-बीएसएल कर्मचारियों के बच्चों का प्रवेश प्रशिक्षण हॉस्टल में रोक लगा दी गयी है.
इसके बाद एंजेला सिंह खिलाड़ियों के साथ सांसद ढुलू महतो से मिलीं और मामले से अवगत कराया. सांसद ने बीएसएल प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया. कहा कि बोकारो में खेल का बेहतर वातावरण तैयार करना प्राथमिकता है. एंजेला सिंह ने कहा कि बोकारो में पहले से ही ऐसे मैदानों की कमी है, जहां खिलाड़ी स्वतंत्र रूप से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर सके. ऐसे में प्रशिक्षण से जुड़े खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है. खिलाड़ियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. यदि बीएसएल प्रबंधन चाहे तो अपने अधीन उपलब्ध मैदानों का विकास कर खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करा सकता है.
मौके पर मो खुर्शीद आलम, रुपेश कुमार, राकेश कुमार, आनंद कुमार सोरेन, रवि कुमार, बंटी कुमार, विपिन कुमार, अरशद अंसारी, मनीष सिंह, राहुल कुमार, वीरेंद्र पांडे, विनीत पंडित आदि उपस्थित थे.
