Bokaro News : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बोकारो तीसरे स्थान पर

Bokaro News : बोकारो में आयोजित दो दिवसीय अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई.

बोकारो में आयोजित दो दिवसीय अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई. सेक्टर-02 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में रांची ओवरऑल चैंपियन रहा. साहेबगंज जिला दूसरे और बोकारो जिला तीसरे स्थान पर रहा. समापन समारोह में सभी विजेताओं को मेडल पहना कर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का आग्रह

मुख्य अतिथि बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार व सह सचिव संजीव झा थे. जिलाध्यक्ष ने अतिथियों सहित सभी रेफरी व निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा अन्य जिला से पहुंचे अध्यक्ष और सचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि कुश्ती परंपरागत खेल है और बोकारो हमेशा से पहलवानों का गढ़ रहा है. बोकारो के कई पहलवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है. उन्होंने बोकारो जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन से कुश्ती खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया. मौके पर राष्ट्रीय कोच मृत्युंजय नाथ चौधरी, रेफरी बादल कुमार सिंह, भगत जी, राजू कुमार, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे. प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग के 175 से ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >