Bokaro News : गरीबों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा सर्व स्वास्थ्य केंद्र

Bokaro News : सर्व स्वास्थ्य केंद्र गरीबों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है.

बीएसएल के सीएसआर विभाग की ओर से सेक्टर-09 में सात अप्रैल 2026 से संचालित सर्व स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएल परिवारों के लोगों को निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. अभी तक 1000 से अधिक लोगों को चिकित्सा सेवा मिला है. केंद्र में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक प्रयोगशाला जांच व निशुल्क दवाइयों की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं. केंद्र प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होता है. यहां कई चिकित्सक, फार्मासिस्ट, लैब असिस्टेंट, नर्स तथा रेडियोग्राफर हैं. एक समन्वयक की भी नियुक्ति की गयी है. सप्ताह में दो दिन इसीजी जांच की सुविधा भी है. ब्लड शुगर, कम्प्लीट ब्लड काउंट, मलेरिया, टाइफाइड, प्रेग्नेंसी व यूरिन जांच की सुविधा भी है. भविष्य में एक्स-रे, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट व एचबीए1सी जांच सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >