Bokaro News : 10 अक्तूबर तक चलेगा विश्व गर्भ निरोधक पखवारा : उपाधीक्षक

Bokaro News : सदर अस्पताल से हुई पखवारा की शुरुआत, चिकित्सकों ने लोगों का जागरूक करने पर दिया गया जोर.

बोकारो, विश्व गर्भ निरोधक पखवारा की शुरुआत सोमवार को सदर अस्पताल के सभागार से की गयी. उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह ने कहा कि पखवारा 10 अक्तूबर तक चलेगा. उद्देश्य महिलाओं व पुरुषों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने व दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. इससे सशक्त परिवार का निर्माण होता है. परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. आरसीएच सह नोडल पदाधिकारी डॉ सेलीना टुडू ने परिवार नियोजन को लेकर समाज को जागरूक करने की बात कही. स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में बताया. मौके पर डॉ सौरव सांख्यान, डॉ पंकज कुमार, प्रभारी अस्पताल प्रबंधक पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे. बता दें कि पखवारा की शुरुआत सीएस डॉ एबी प्रसाद के निर्देश पर की गयी है.

बिशुनपुर पंचायत में चला स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

बोकारो, बीएसएल सीएसआर व बीजीएच की संयुक्त पहल पर सोमवार को गोड़ाबाली दक्षिण बिशुनपुर पंचायत के सामुदायिक हॉल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान शिविर लगाया गया. इसमें बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, ऊंचाई, वजन, बीएमआई इंडेक्स, डेंटल हाइजीन की जांच की गयी. बीजीएच सीएमओ डॉ बीबी करुणामय, डॉ इंद्रनील चौधरी मेडिकल टीम के साथ शामिल थे. पंचायत मुखिया बेबी देवी, गणेश ठाकुर व वार्ड सदस्य लाल बाबू अंसारी ने सभी को प्रोत्साहित किया. 70 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच की गयी. मौके पर सीएसआर से ऋचा कुणाल, नीरज कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >