Bokaro News : आजीविका एक्सप्रेस योजना से महिलाएं हाेंगी आत्मनिर्भर : डीसी

Bokaro News : जिला में आजीविका व महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने को लेकर उपायुक्त व उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत वाहनों को रवाना किया.

बोकारो, जिला में आजीविका व महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने को लेकर शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने संयुक्त रूप से आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत वाहनों को रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि आजीविका एक्सप्रेस योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है. इससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगी. डीडीसी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना समाज का विकास अधूरा है. यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करेगी. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी. योजना अंतर्गत प्रखंड चंदनकियारी की चंद्रा संकुल स्तरीय संगठन व प्रखंड चास की जागृति शक्ति मंडल से जुड़ी मां दुर्गा सखी मंडल की लाभुक दीदी सुमन कुमारी को लाभ प्रदान किया. सुमन कुमारी ने कहा कि दूसरों पर निर्भरता कम होगी. खुद वाहन से आय का साधन बना सकेंगे. पहल से संकुल स्तरीय संगठनों को विभिन्न व्यावसायिक गतिविधि से आय में वृद्धि होगी. सखी मंडल की दीदियां बाजार में सामान ढुलाई व यात्रियों के आवागमन से प्रत्यक्ष आय अर्जित कर पायेंगी. ग्रामीण स्तर पर महिला उद्यमिता व स्वावलंबन को गति मिलेगी. मौके पर जेएसएलपीएस डीपीएम अनिल डुंगडुंग, बीपीएम चंदनकियारी प्रभात कुमार, बीपीएम चास आनंद कुमार, बीपीओ सुभाष कुमार-विक्रांत कुमार, सीसी उज्जवल कुमार, एडमिन रजनीकांत -अशोक कुमार, चंद्रा संकुल संगठन की अध्यक्ष तारा हेंब्रम, सचिव यास्मीन व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >