तलगड़िया, बनगड़िया ओपी क्षेत्र के चास- तलगड़िया मेनरोड पर बाटबिनोर जोड़िया के समीप सोमवार रात को एक बाइक की चपेट में आने से सुबल देवी (60 वर्ष) की मौत हो गयी. महिला धनबाद के हरिहरपुर थाना के हरिहरपुर की गांव की रहनेवाली थी. जानकारी के अनुसार सुबल देवी अपनी बेटी के ससुराल पर्वतपुर गयी थी. वहीं सोमवार की रात करीब दो बजे बाटबिनोर बूढ़ा महादेव शिवमंदिर के प्रागंण में राम राजा मेला व अखंड हरिनाम संकीर्तन देख कर बेटी के ससुरालवालों के साथ पुन: पर्वतपुर जा रही थी. इसी क्रम में पर्वतपुर की ओर से तेज गति से चास की ओर जा रही बाइक ने उनको चपेट में ले लिया. घटना बेटी के ससुराल से महज आधा किमी दूरी पर घटी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. गंभीर स्थिति में ग्रामीण ने परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका के दो पुत्र व तीन पुत्री हैं.
Bokaro News: बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

Bokaro News: बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
Copied link
Bokaro News: बनगड़िया ओपी क्षेत्र के चास- तलगड़िया मेनरोड पर घटी घटना, बाटबिनोर बूढ़ा महादेव शिवमंदिर के प्रागंण में राम राजा मेला व अखंड हरिनाम संकीर्तन देख लौट रही थी सुबल देवी.