Bokaro news : आवास के लिए भटक रहे इधर-उधर, मिल रहा सिर्फ आश्वासन

Bokaro news : सेक्टर एक बी में आवास गिरने से बेघर हुए 16 परिवार के लोग चिंतित, डीसी से मदद की लगायी गुहार, जेसीबी से मलबा में फंसे सामानों को निकालने का मिला आश्वासन.

बोकारो, सेक्टर एक बी में आवास गिरने से बेघर हुए 16 परिवार के लोग तीसरे दिन सोमवार को भी परेशान दिखे. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बांस से बने टेंट में, तो कोई पड़ोसी व रिश्तेदार के घर में रहकर जीवन बसर को विवश है. सोमवार की दोपहर में बच्चे टेंट में सोते हुए तो बुजुर्ग बैठ हुए दिखे. वहीं, घटनास्थल पर आवासधारी अपने-अपने क्वार्टर से बचे हुए सामान को निकालते दिखे. कोई गद्दा लेकर उतर रहा था, तो कोई पलंग उतार रहा था, तो कोई सामान को ठेला-वैन में रख रहा था. चार तल्ला का मैदान सामान से भर गया था. आवासधारियों ने बताया कि कहीं किसी से कोई मदद नहीं मिल रही है. कई नेता आकर आश्वासन देकर चले गये. लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है. लोग आवास के लिए इधर-उधर भटक रहे है. यहां भगदड़ जैसी हालात हो गयी है. रेंट में आवास खोजा जा, तो ज्यादा पैसा की डिमांड कर रहे हैं. आवासधारियों ने बताया कि डीसी अजय नाथ झा से उनके कार्यालय में मुलाकात की और क्वार्टर व मुआवजा दिलाने की मांग की गयी. इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि क्वार्टर में फंसे सामानों को जेसीबी के माध्यम से निकाला जायेगा. मालूम हो कि सेक्टर एक बी स्थित चार तल्ला के एक ब्लॉक का चार क्वार्टर शनिवार की देर शाम भरभरा कर गिर गया था. इससे अफरातफरी मच गयी. गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. एक ब्लॉक में 16 क्वार्टर है. ब्लॉक के पीछे का चार क्वार्टर देखते-देखते मलबा में तब्दील हो गया. घटना में जान का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन चारों फ्लोर के कमरों के एक साथ गिरने से काफी सामान मलबे में दब गया. फ्रीज, वॉशिंग मशीन, अलमारी व अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >