Bokaro News : यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन इंटरनेशनल लेटर राइटिंग कंपटीशन के विजेता सम्मानित

Bokaro News : बोकारो सेक्टर दो स्थित प्रधान डाकघर में सम्मान समारोह का आयोजन, राज्य स्तर पर बोकारो की अंजली को प्रथम, आन को द्वितीय व निशस्य को मिला तृतीय स्थान.

बोकारो, बोकारो सेक्टर दो स्थित प्रधान डाकघर में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में डाक विभाग की ओर से राज्य भर में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन इंटरनेशनल लेटर राइटिंग कंपटीशन 2025 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. नेतृत्व पश्चिम अनुमंडल बोकारो के सहायक डाक अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया. मुख्य अतिथि धनबाद प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने कहा कि आज लोगों के पास कम्युनिकेशन के बहुत साधन हैं. जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बदल रही है. लोगों का धैर्य कम होता जा रहा है. लोग तुरंत रिप्लाई चाह रहे हैं. लेकिन जिन्होंने पत्र लिखा होगा. उन्हें पता है कि पत्र लेखन का क्या मजा है. पत्र लेखन से सोचने की क्षमता, लिखने की कुशलता का विकास होता है. इस प्रतियोगिता में राज्य के कई स्कूल के हजारों बच्चों ने भाग लिया था. इसमें राज्य में बोकारो के तीन विद्यार्थी चयनित हुए. अंजली कुमारी (श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल) को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार, आन सहाय (चिन्मय विद्यालय,) को द्वितीय पुरस्कार 10 हजार और निशस्य राज (चिन्मय विद्यालय) को तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये दिये गये.

डाकघरों में मनाया जा रहा है पोस्टल वीक

वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री सिंह ने भारत सरकार के डाक विभाग संचार मंत्रालय के सचिव की ओर से जारी प्रमाण- पत्र और चेक प्रदान किया. बताया कि आज डाक विभाग ना केवल लोक कल्याणकारी स्कीम का जन-जन तक प्रसार कर रहा है, बल्कि यह विद्यार्थियों को भी डाक विभाग से जोड़ा जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे धनबाद प्रमंडल में छह से नौ अक्तूबर-2025 तक डाकघरों में पोस्टल वीक मनाया जा रहा और डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाकघर बचत बैंक खाते, डाक टिकट संग्रह, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है.

विजेता विद्यार्थियों को दी गयी बधाई

सहायक डाक अधीक्षक अभिजीत रंजन ने इस उपलब्धि पर विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच दीन दयाल स्पर्श योजना 2025-26 के तहत परीक्षा हुई. दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में छात्रों के बीच ढाई आखर पत्र लेखन हुई. इसमें दर्जनों बच्चों ने भाग लिया था. परीक्षा और लेखन प्रतियोगिता का जल्द परिणाम जारी किया जायेगा. मौके पर डाक निरीक्षक अमित कुमार, डाकपाल रामचरण उरांव, अमर कुमार मिश्रा, रामदास कपूर, अभिभावक राम स्वारथ कुमार, आशीष सहाय, मिथिलेश कुमार रजवार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >