बोकारो, समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को निदेशक डीपीएलआर मेनका की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति व स्टेक होल्डर के साथ बैठक सह कार्यशाला हुई. श्रीमती मेनका ने कहा कि सभी ट्रेनिंग सर्विस प्रोवाइडर के साथ कार्यशाला आयोजित करें. प्रशिक्षित लाभुकों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जाये. इसके लिए उद्योग विभाग, एलडीएम व चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करें. एसी मो मुमताज अंसारी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में सभी बीडीओ व सीओ से मिलकर योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कराये. ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ दे. जिला कौशल पदाधिकारी बम बैजू ने कहा कि जिले में ज्यादा से ज्यादा रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है. ताकि लोगों को रोजगार मिल सके. जिला कौशल समन्वयक संतोष चौधरी ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कौशल विकास मिशन के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना की चर्चा की गयी. सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, ग्रामीण कौशल अर्जन के लिए ब्लॉक स्तरीय संस्थान, कॉलेज शिक्षा व अधिगम के साथ रोजगार उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र की स्थिति की भी चर्चा की गयी. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला कृषि पदाधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग केंद्र, अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज बोकारो व प्राचार्य प्रशिक्षण आइटीआइ बोकारो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
