समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला गंगा समिति की
बैठक विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता डीसी अजय नाथ झा ने की. नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार ने अभियान को लेकर जानकारी साझा की. डीसी ने कहा कि 14 से 22 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान को जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है. इसके लिए आम नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्था व सामाजिक संगठनों की
सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कीजायेगी. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संगठनों को मिल कर कार्य करने का निर्देश दिया.
अगरबत्ती निर्माण की इकाई स्थापित कराने का निर्णयडीसी ने क्षेत्र में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण व स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्माल (पूजा सामग्री अवशेष) के लिए सुव्यवस्थित प्रकोष्ठ तैयार करने का निर्देश दिया. बीएसएल प्रबंधन, नगर निगम चास और नगर परिषद फुसरो प्रशासन से स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए अगरबत्ती निर्माण की
छोटी इकाई स्थापित कराने का निर्णय लिया गया. इन इकाईयों में निर्माल सामग्री का उपयोग कर उत्पाद तैयार किये जायेंगे.लोगों से सक्रिय योगदान देने की अपील की
अभियान के तहत गरगा नदी, दामोदर नद व तेनुघाट डैम सहित विभिन्न जल स्रोतों की
