Bokaro News : कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर 23 के लिए बोकारो के तीन खिलाड़ी चयनित

Bokaro News : बीसीसीआइ के तत्वावधान में सत्र 2025 - 26 में आयोजित होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर 23 मल्टीडेज क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 17 सदस्यीय झारखंड टीम में सत्या सेतू, अभिषेक यादव व यश पी भगत शामिल

बोकारो. बीसीसीआइ के तत्वावधान में सत्र 2025 – 26 में आयोजित होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर 23 मल्टीडेज क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 17 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है. टीम के कप्तान की जिम्मेवारी राजनदीप सिंह को सौंपी गयी है. झारखंड की टीम कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में खलेगी. ग्रुप ए में झारखंड के साथ पंजाब, गुजरात, केरल, बड़ौदा , जम्मू एंड कश्मीर, गोवा व मेघालय की टीमें शामिल हैं. झारखंड की टीम अपना पहला मैच गोवा के खिलाफ 16 से 19 अक्तूबर तक खेलेगी. घोषित टीम में बोकारो के तीन खिलाड़ी सत्या सेतू, अभिषेक यादव व यश पी भगत शामिल किये गये हैं. सोमवार को यह जानकारी बोकारो जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पीएन सिंह ने दी.

तीनों खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम से पायी है उपलब्धि : पीएन सिंह

अध्यक्ष पीएन सिंह ने बताया कि बोकारो जिले के लिए यह गर्व का विषय है. तीनों खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम के बदौलत यह उपलब्धि पायी है. दायें हाथ के प्रारंभिक बल्लेबाज सत्या सेतू इसके पूर्व झारखंड रणजी, झारखंड अंडर 23 व 19 टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. जबकि बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज इसके पूर्व झारखंड अंडर 23, 19 व 16 का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वही विकेटकीपर बल्लेबाज यश पी भगत इसके पूर्व झारखंड अंडर 23, 19 व 16 का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. तीनों हीं खिलाड़ी बीडीसीए लीग में जीजीपीएस टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. खिलाड़ियों के उपलब्धि पर बोकारो जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी व क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >