Bokaro News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Bokaro News: बालीडीह थाना की टीम ने 24 घंटे में किया मामले का उद्भेदन, आरोपितों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल.

बोकारो, बालीडीह थाना की टीम ने चोरी के एक मामले का उद्भेदन 24 घंटे के अंदर कर दिया. चोरी के तीनों आरोपितों को गुरुवार की देर रात को छापेमारी कर सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. आरोपितों की निशानदेही पर छापेमारी टीम ने एक कुदाल, गइता, सबल, एक गमला, दो बंडल पाइप जब्त किया है. यह जानकारी बालीडीह थाना में शुक्रवार को सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने पत्रकारों को दी. सिटी डीएसपी ने बताया कि 12 फरवरी को मानगो तुपकाडीह निवासी दीपक पासवान ने चोरी का एक मामला दर्ज कराया था. बताया था कि तुपकाडीह मानगो में स्थित जमीन पर बने कमरा व कुएं से मोटर पंप, पानी पाइप, तार, गेट, कुदाल, बेलचा आदि सामानों की चोरी ली गयी है. बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त रोहित कुमार (19 वर्ष), कपिल केवट (19 वर्ष), ���क्ष्मण केवट (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. तीनों बालीडीह थाना क्षेत्र के ही रहनेवाले हैं. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर श्री सिंह, ओपी पुअनि आनंद आजाद, सअनि पुषण पाहन, सअनि जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार संजय बैठा, हवलदार पूरन रजवार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand kumar upadhyay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >