Bokaro News : तकनीकी शिक्षा समय की मांग : बीडीओ

Bokaro News : चास बिरसा विकास औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन, 117 छात्रों को किया गया सम्मानित.

चास, चास बिरसा विकास औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि चास बीडीओ डॉ प्रदीप कुमार, संचालक शैलेश कुमार, सचिव प्रियंका रंजन, प्राचार्य शीला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. डॉ कुमार ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय की मांग है. बिरसा विकास आइटीआइ के दो छात्रों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर मुकाम हासिल किया है. अन्य छात्रों ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है. संस्थान प्रशिक्षण के क्षेत्र में जिला ही नहीं राज्य में अव्वल बन गयी है. अतिथियों ने अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा जुलाई 2025 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया. समारोह में 117 छात्रों को पुरस्कार मिला. संचालक शैलेश ने कहा कि विद्यार्थियों ने सीबीटी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान व राज्य का नाम रोशन किया. बेहतर माहौल में प्रशिक्षण देने के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी दिया जाता है. कैंपस के माध्यम से सैकडों युवाओं ने रोजगार प्राप्त किया है. मौके पर अनुदेशक श्रवण कुमार, गोपीचंद सिंह, केएन प्रसाद, सुनील साहू, मिराज, प्रमोद गोप, चंद्रभूषण, राहुल कुमार, रोबिन कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >